Uncategorized

*हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर किया गया मिष्ठान वितरण*

आज हरियाणा राज्य में भाजपा की जीत को लेकर रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित रहे

पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए एवं आतिशबाजी भी की गई इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की बंपर जीत हुई है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल ने कहा कि यह जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है जिससे तीसरी बार हरियाणा के निवासियों ने भाजपा को चुना है। इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, जिला कार्यालय प्रभारी सुनील नौटियाल, जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग व्यापार मंडल एवं निवर्तमान सभासद नगर पालिका रुद्रप्रयाग अंकुर खन्ना ,रामलाल चौधरी ,चंद्र मोहन सेमवाल, महावीर भट्ट, अमित प्रदाली ,लीला सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र कंडवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×